सीधी ओर सिंपल चीज है कि आपको अगर अपनी बिटिया रानी के भविष्य की जरा भी चिंता है तो आपको इस पर अभी से गौर करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि समय पंख लगाकर उड़ रहा है ओर आपके हाथ खाली ना रह जाएं। दोस्तो समाज में कुछ लोग इसे भी है जो बेटियों को बोझ समझते है ओर पता है ये कौन लोग होते है – ये इसी प्रकार के लोग होते है जो जिंदगी भर कुछ करते नहीं, बेटियों के भविष्य की चिंता नहीं करते ओर फिर जब बेटी ब्याह के लायक होती है तो फिर इन लोगों को बेटियों के ब्याह का खर्चा बोझ लगने लगता है। खैर दोस्तो ये तो एक उदाहरण था ओर अब मुद्दे की बात करते है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) ब्याज ओर नियम शर्तें
दोस्तो ये एक बचत योजना है जिसमें बेटियों के नाम से खाता खुलवाकर अभिभावक निवेश करते है। इसमें खाता खुलवाने के लिए बेटियों की अधिकतम आयु 10 वर्ष की होनी चाहिए।
