एलआईसी बीमा सखी योजना के साथ देश की सभी महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। 18 से 70 वर्ष की आयु वाली और 10वीं पास महिलाएं एलआईसी एजेंट बनकर शानदार कमाई कर सकती है और वो भी कमीशन के जरिये। आज हम आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले है। आइये जानते है LIC की इस योजना के बारे में और आपको बताते है इसकी पूरी आवेदन प्रक्रिया और पात्रता नियम क्या क्या है।
क्या है यह एलआईसी की बीमा सखी योजना का नया स्वरुप?
मित्रो अगर आपको सरल शब्दों में बतायें तो एलआईसी ने महिलाओं को अपने साथ आधिकारिक एजेंट के तौर पर जोड़ने के लिए इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है। एक बीमा सखी (LIC Bima Sakhi Yojana) का काम लोगों को जीवन के उतार-चढ़ाव के लिए जागरूक करना और उन्हें सही इंश्योरेंस प्लान समझाना होता है।
कौन पहन सकता है बीमा सखी की वर्दी?
एलआईसी ने LIC Bima Sakhi Yojana के दरवाजे लगभग हर उस महिला के लिए खोले हैं जो थोड़ा भी पढ़ना-लिखना जानती है। अगर आपकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है और आपने कम से कम 10वीं की परीक्षा पास कर ली है तो आप इस सफर की शुरुआत कर सकती हैं। उम्र का इतना बड़ा दायरा इसलिए रखा गया है ताकि रिटायरमेंट के बाद भी जो महिलाएं सक्रिय रहना चाहती हैं वे समाज में अपनी एक नई पहचान बना सकें।
