जनवरी के अंत से पहले हो जाएगा, गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Jan Shakti Kranti
2 Min Read

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ का विवरण इसी महीने के भीतर सामने आ जाएगा। सीएम हेमंत शर्मा ने विपक्षी नेता की पत्नी और बच्चों की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी उनकी कड़ी आलोचना की है। 

‘जनवरी के अंत से पहले हो जाएगा, गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा’, सीएम हेमंत शर्मा का बड़ा बयान

असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान का खुलासा इसी महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। इससे जुड़े दस्तावेज को तैयार किया जा रहा है।

गौरव गोगोई और हेमंत शर्मा- India TV Hindi
Image Source : PTI-FILE PHOTOगौरव गोगोई और हेमंत शर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ का विवरण इसी महीने के भीतर सामने आ जाएगा। सीएम हेमंत शर्मा ने विपक्षी नेता की पत्नी और बच्चों की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी उनकी कड़ी आलोचना की है। 

गौरव की पत्नी के ISI से संबंध

सीएम हेमंत शर्मा ने दावा किया कि असम के लोग ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपने ‘बोर घोर’ (पवित्र स्थान) में प्रवेश नहीं करने देंगे। सीएम शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य नेता कांग्रेस के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई पर यह आरोप लगाते हुए लगातार निशाना साध रहे हैं कि उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं। 

तैयार किए जा रहे इससे जुड़े दस्तावेज

गोरेश्वर में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर शर्मा ने कहा, “गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। हम इन्हें फरवरी से पहले आप सभी को सौंप देंगे। दरअसल, जनवरी के अंत से पहले ही इसका खुलासा हो जाएगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *