जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के पास खरबास चौराहे पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई लोगों को कुचल डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में दो शख्स की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एसएमएस और जयपुरिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है। हादसे का पता चलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत हादसे का संज्ञान लिया और अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किया। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी जोधपुर में हैं।
