महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार में नितेश राणे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और साथ ही कई विषयों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने रोहिंग्या-बाग्लादेशी, वोट जिहाद और एसआईआर पर भी बात की। वहीं ठाकरे बंधुओं के साथ आने के बाद बीजेपी पर क्या असर होगा, इसका जवाब भी नितेश राणे ने दिया है।
