भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि इस चुनाव के लिए भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन हुआ है। हाल ही में AIADMK महासचिव एडप्पाडी पलनीस्वामी की नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र शुक्रवार को प्रदेश BJP अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन ने पलनीस्वामी से भेंट की। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सीट शेयरिंग को दिल्ली में हुई बातचीत को आगे बढ़ाया गया।
