केरल में अमित शाह ने बीजेपी के चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने जहां सबरीमला में सोेने की चोरी को लेकर सत्तारूढ़ वाम गठबंधन पर निशाना साधा वहीं यह भी दावा किया कि केरल का विकास बीजेपी ही कर सकती है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की ओर से केरल चुनाव का शंखनाद कर दिया है। हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-नीत एनडीए के सत्ता में आने के बाद पहली बार केरल पहुंचे शाह ने पार्टी के “मिशन 2026” कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि केरल का विकास बीजेपी ही कर सकती है। साथ ही शबरिमला से सोना गायब होने के मामले को लेकर रविवार को केरल में सत्तारूढ़ वाम दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार असली दोषियों को “बचा रही” है।
