कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी प्राइवेट स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे और दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अत्यधिक शीतलहर और ठंड के कारण गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे।
