पत्रकार कॉलोनी में तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई लोगों को कुचला

Jan Shakti Kranti
1 Min Read

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के पास खरबास चौराहे पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई लोगों को कुचल डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में दो शख्स की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एसएमएस और जयपुरिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है। हादसे का पता चलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत हादसे का संज्ञान लिया और अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किया। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी जोधपुर में हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *