मस्जिद ग़रीब नवाज़ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनक्वारसी बाईपास रोड, अलीगढ़:बज़्म-ए-ग़रीब नवाज़ सोसाइटी और परछाईं फ़ाउंडेशन की ओर से मस्जिद ग़रीब नवाज़, क्वारसी बाईपास रोड पर श्रीमती अंजुम नवाज़ के जन्मदिन के अवसर पर छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला।शिविर में जे.एन. मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ से आई चिकित्सकीय टीम की निगरानी में रक्तदान कराया गया। इस अवसर पर 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति में सभी चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्त संग्रह किया गया।शिविर के आयोजन में डॉ. सोहेल अब्बास, परछाई फाउंडेशन से अध्यक्ष शोऐब अहमद, प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद फरदीन, सलाहकार मोहम्मद असलम खान, उप प्रोजेक्ट मैनेजर शहबाज़ खान, गाज़ी और बज़्मे गरीब नवाज़ सोसायटी से कारी अख्तर अली रिज़वी, सदर मस्जिद ग़रीब नवाज़ शाहनवाज़ खान, अरसलान नवाज़ व अन्य मौजूद रहे।शिविर के समापन पर रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति-चिह्न के रूप में ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं।

